ताजासमाचार

खेत में काम करते वक्त बुजुर्ग को अज्ञात जहरीले जानवर ने काटा, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

न्यूज डेस्क 07 November, 2025 अन्य

नीमच। बघाना थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वालदेवरिया में शुक्रवार सुबह खेत पर काम कर रहे 58 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात जहरीले जानवर ने काट लिया, जिससे वे अचेत हो गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, नंदलाल पिता कचरूलाल गुर्जर (आयु 58 वर्ष) सुबह खेत पर अफीम की फसल को पानी देने गए थे। इसी दौरान उन्होंने स्टार्ट और केबल का कनेक्शन करते हुए एक पत्थर हटाया, जिसके नीचे छिपे अज्ञात जहरीले जीव ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेसुध हो गए।
परिजनों ने बिना देर किए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

 

Related Post