ताजासमाचार

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की दिव्य संगीतमय कथा आयोजन हेतु बैठक संपन्न

डेस्क न्यूज़ 02 November, 2025 अन्य

नीमच। भगवान श्री चित्रगुप्त जी की दिव्य एवं भव्य संगीतमय कथा के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर नीमच में एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक लायन डेन परिसर, गोमाबाई नेत्रालय के सामने आयोजित हुई।
आगामी दिनांक 14 दिसंबर, रविवार को होने वाले इस दिव्य संगीतमय श्री चित्रगुप्त कथा आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से मालवांचल एवं आसपास के सभी चित्रांश बंधु, युवा चित्रांश एवं संयोजक मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से चित्रांश नरेंद्र श्रीवास्तव, इंजीनियर बाबूलाल गौड़, शिवनारायण श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, यशवंत गौड़, आतिश गौड़, कुलदीप सक्सेना, संजय भटनागर, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश गौड़, प्रत्यूष गौड़, अरुण श्रीवास्तव, देवेंद्र गौड़, सुमित गौड़, कपिल श्रीवास्तव, दीपक राय गौड़, राजेश जौहरी एवं आनंद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा कथा को दिव्य एवं यादगार बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अंत में स्वल्पाहार एवं चाय के साथ बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Related Post