ताजासमाचार

CM डॉ. मोहन यादव के स्वागत में सजा जावद ,मंच पर पहुंचे सीएम

20 April, 2025

जावद। CM डॉ.मोहन यादव के रविवार को आगमन को लेकर जावद शहर को सजा दिया गया। सांदिपनी विध्यालय का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों किया जाना है इस कारण स्कूल बिल्डिंग को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। व्यवस्था में स्वयं विधायक ओमप्रकाश सखेलचा, नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली व जावद एसडीएम सहित पुलिस प्रशासन की टीम लगी हुई थी । इस बीच खबर यह है की सीएम डॉ मोहन यादव मंच पर पहुँच चुके हैं। यहाँ उनका स्वागत विधायक ओमप्रकाश सखेलचा, सांसद सुधीर गुप्ता व नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने किया।     

CM के स्वागत में चौक चौराहों की झकाझक सफाई की गई है। राँगोली से प्रवेश द्वारा सजाए गए हैं। जावद में मुख्यमंत्री के स्वागत में पूरे रस्ते होर्डिंग्स और बैनर लगाए गए हैं। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। मंच पर भी कर्मचारीयों द्वारा सुरक्षा को लेकर बारीकी से जांच की जा रही है और सुनिश्चित किया जा रहा है की कोई कसर बाकी ना रहे।    
ज्ञात हो की मुख्यमंत्री जावद में 35 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सांदिपनि विध्यालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही जावद-अठाना सुखानंद मार्ग सहित अन्य करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।

Related Post