ताजासमाचार

नीमच में 2 नवंबर को इन क्षेत्रों में चार घंटे विद्युत प्रदाय रहेगा बंद

डेस्क न्यूज़ 01 November, 2025 अन्य

नीमच। सहायक यंत्री (शहर) ने जानकारी दी है कि दिनांक 02 नवंबर 2025 (रविवार) को 33/11 केवी औद्योगिक ग्रिड से जुड़े फीडरों पर पोल शिफ्टिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान 11 केवी औद्योगिक फीडर, 11 केवी जेल फीडर एवं 11 केवी भरभड़िया कृषि फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली प्रदाय प्रभावित रहेगा।
बिजली कटौती के चलते औद्योगिक क्षेत्र, जिला पंचायत कार्यालय, स्कीम नं. 36-ए, तहसील कार्यालय, मेडिकल कॉलेज तथा एचटी कनेक्शन परफेक्ट वायर आदि क्षेत्रों में असुविधा रह सकती है।
सहायक यंत्री ने बताया कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि आवश्यकता अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है। 

Related Post