ताजासमाचार

नीमच पुलिस द्वारा कल 28 अक्टूबर को जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन

डेस्क न्यूज़ 27 October, 2025 अन्य

नीमच। जिला पुलिस नीमच द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। यह शिविर पुलिस नियंत्रण कक्ष, नीमच में दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा आमजन की शिकायतों, आवेदन पत्रों और सुझावों को सुनकर त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
जिला पुलिस ने जिले की आम जनता से अपील की है कि जिन नागरिकों की शिकायतें लंबित हैं, कार्यवाही अपेक्षित है, अथवा जिन्होंने नवीन आवेदन / शिकायतें या सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किए हैं, वे सभी निर्धारित तिथि को पुलिस कंट्रोल रूम, नीमच में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें।
इस पहल का उद्देश्य आमजन और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद को सशक्त बनाना तथा जनता की समस्याओं का स्थल पर ही समाधान सुनिश्चित करना है।

Related Post