डेस्क न्यूज़
25 October, 2025
अन्य
नीमच। बुधवार शाम नीमच-मनासा मार्ग पर नीमच सिटी थाने से कुछ ही दूरी पर मनासा नाके के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल रेवली-देवली निवासी रामेश्वर पिता पुष्कर नागदा (उम्र 32 वर्ष) का शुक्रवार को उदयपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया।
घटना के दौरान रामेश्वर नागदा की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हालत गंभीर होने पर उन्हें नीमच से उदयपुर रैफर किया गया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
रामेश्वर नागदा हंसमुख और मिलनसार प्रवृत्ति के युवक थे। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे रेवली-देवली स्थित निवास से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, परिचित व मित्र शामिल हुए। सभी ने सजल नयनों से अंतिम विदाई दी।