डेस्क न्यूज
24 October, 2025
राजनीति
नीमच। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के आज जिले में आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को दायित्व मिलने के बाद शनिवार को नीमच जिला भाजपा उत्सव के रंग में डूबी नजर आई। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम हुए, ढोल-ढमाकों के साथ कार्यकर्ताओं ने भव्य वाहन रैली निकाली। सुबह पवन पाटीदार अपने निज निवास से रैली के साथ मां भादवा की वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की उन्नति और संगठन की मजबूती की कामना की।
जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने दी शुभकामनाएँ, मुंह मीठा कराकर मनाया जश्न
प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की खबर के बाद उत्साही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू किया और अपने नेता पवन पाटीदार के साथ विधायक निवास पहुंचे । जहां विधायक दिलीप सिंह परिहार ने पवन पाटीदार को मुंह मीठा कराकर बधाई दी। इसके बाद उन्होंने विधायक माधव मारू से भी अगले दिन शनिवार को मुलाकात की। सभी जनप्रतिनिधियों ने उन्हें नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
भाजपा कार्यालय में पहुंचे, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
दोपहर करीब तीन बजे पवन पाटीदार भाजपा जिला कार्यालय नीमच पहुंचे, जहाँ आयोजित दीपावली मिलन समारोह में उन्होंने हिस्सा लिया। इस दौरान सांसद सुधीर सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए पवन पाटीदार ने कहा —
“यह जिम्मेदारी केवल पद नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं का प्रतीक है। हम सब मिलकर ओबीसी समाज के सशक्तिकरण और भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।”
नीमच में खुशी का माहौल, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
पवन पाटीदार की नियुक्ति को लेकर जिलेभर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। युवाओं ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया। पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में पवन पाटीदार प्रदेश भर में संगठनात्मक बैठकों की श्रृंखला शुरू करेंगे।