डेस्क न्यूज़
24 October, 2025
अन्य
नीमच। शहर के मेहनोत नगर स्तिथ पाटीदार हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात एक मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, 5 वर्षीय बच्ची डिंपल, पिता विकास आंजना, निवासी केसुन्दा, थैलेसीमिया से पीड़ित थी। परिजन उसे रक्त आधान (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) के लिए अस्पताल लेकर आए थे।
बताया जा रहा है कि ट्रांसफ्यूजन की प्रक्रिया पूरी होने के कुछ घंटे बाद ही बच्ची को अचानक पेट में दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।