ताजासमाचार

10 बीघा खेती से नहीं... 26 गीर गायों से करोड़ों की कमाई!

डेस्क न्यूज़ 11 October, 2025 प्रशासनिक

नीमच के पृथ्वी धाकड़ की देसी गायों ने बदली किस्मत, जैविक दूध-घी बेचकर बने आत्मनिर्भर किसान

नीमच। जहां अधिकांश किसान खेती की लागत और बारिश के भरोसे परेशान हैं, वहीं नीमच जिले के लक्ष्मीपुरा (अठाना) गांव के पृथ्वी धाकड़ ने देसी गीर गायों से ऐसा "दूध का कारोबार" खड़ा किया है कि आज वे सालाना 7 लाख रुपये से अधिक की आय सिर्फ दूध से कमा रहे हैं — और वह भी पूरी तरह जैविक उत्पादन के दम पर।

यह सफलता प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘दुग्ध समृद्धि अभियान’ की ही एक मिसाल है, जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य के तहत चलाया जा रहा है।
इस अभियान को नीमच जिले में कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में ज़मीन पर उतारा गया, जिसके सकारात्मक परिणाम अब दिखने लगे हैं।

2 गीर गायों से शुरू किया, आज 26 पशुओं की ताकत

पृथ्वी ने साल 2019 में सिर्फ 90 हजार रुपये में दो गीर गायों से शुरुआत की थी। दूध और घी बेचकर पहले ही साल में ₹1.20 लाख का शुद्ध मुनाफा कमाया। समय के साथ पशुओं की संख्या बढ़ाई, गुणवत्तापूर्ण प्रजनन (Sex-Sorted Semen) से बछियां पाईं और आज उनके पास 13 दुधारू गीर गायें व 13 बछड़ियाँ हैं। इसके अलावा उन्होंने गुजरात से ₹37,000 में एक शुद्ध नस्ल का गीर सांड भी खरीदा।

जैविक दूध और 2,000 रुपये किलो तक बिकने वाला घी

पृथ्वी अपने पशुओं को सिर्फ जैविक चारा (बरसीम, नेपीयर) खिलाते हैं।

उनका दूध नीमच में 80 रुपये लीटर में बॉटल पैकिंग के साथ बिकता है।

घी 1,800–2,000 रुपये प्रति किलो तक जाता है, जो मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र तक की मार्केट में डिमांड में है।

पनीर ₹560 प्रति किलो के भाव से बिक रहा है और एडवांस ऑर्डर भी पूरे नहीं हो पा रहे।


सिर्फ दूध नहीं — खाद, गौमूत्र और जैविक खेती से भी आय

पृथ्वी ने वर्मी कम्पोस्ट (कैचुआ खाद) और गौमूत्र से भी कमाई का रास्ता निकाला है:

जैविक खाद ₹1,200/क्विंटल और गौमूत्र ₹10/लीटर में बिकता है।

हर साल ₹1.30 लाख की खाद और ₹25,000 का गौमूत्र विक्रय करते हैं।


खेती भी पूरी तरह जैविक

पृथ्वी बताते हैं कि अब वे अपनी 10 बीघा खेती भी पूरी तरह जैविक तरीके से करते हैं और अब उन्हें परंपरागत खेती करने वाले किसान की तुलना में कई गुना अधिक लाभ मिल रहा है।

Related Post