ताजासमाचार

कुकड़ेश्वर में विश्व हिंदू परिषद की गौरक्षा बैठक सम्पन्न, गौवंश संरक्षण पर दिया गया बल

डेस्क न्यूज़ 09 October, 2025 अन्य

कुकड़ेश्वर | विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग की देशी गोवंश रक्षण एवं संवर्धन समिति की आवश्यक बैठक बालाजी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विभागीय गौरक्षा प्रमुख लक्ष्मण राठौर ने की। शुभारंभ भारत माता व प्रभु श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर लक्ष्मण राठौर ने कहा कि "गाय, गंगा और गांव की रक्षा से ही भारतीय संस्कृति की रक्षा संभव है।" उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य गांव-गांव में गौरक्षा समितियों का गठन कर किसानों और कार्यकर्ताओं को जैविक कृषि एवं गौ आधारित जीवनशैली के लिए प्रशिक्षित करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। राठौर ने रासायनिक खेती के दुष्परिणामों पर चिंता जताते हुए गौ आधारित खेती को देश की समृद्धि का मार्ग बताया।
जिला गौरक्षा प्रमुख जगदीश नागर ने कहा कि गाय का गोबर और गोमूत्र पंचगव्य के रूप में अनेक रोगों के उपचार में उपयोगी हैं और इनके माध्यम से आर्थिक समृद्धि भी संभव है। उन्होंने कहा कि यदि विश्व को बचाना है तो गोवंश का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में बजरंग दल जिला गौरक्षा प्रमुख राहुल कुशवाह सहित मिश्रीलाल खुंआर, गोवर्धन गुर्जर, आयुष गुर्जर, अभिषेक गुर्जर, शुभम गुर्जर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार करते हुए कई नए दायित्वों की घोषणा भी की गई। इनमें जीवराज पाटीदार, महिपाल सिंह राजपूत, गोविंद उपाध्याय, आरती नागर, गोपाल मीणा, गोविंद मीणा, टीनू मालवी और आशा मालवी को विभिन्न प्रभार सौंपे गए।

Related Post