डेस्क न्यूज़
09 October, 2025
अन्य
नीमच। शहर में जुए की जड़ें उखाड़ने की मुहिम में बघाना पुलिस ने बड़ा वार किया है। दो अलग-अलग जगहों पर छापा मारते हुए पुलिस ने आठ जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ₹11,000 नकद और ताश खेलने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई बघाना थाना प्रभारी निलेश अवस्थी के नेतृत्व में की गई। टीम ने पहले झांझरवाड़ा क्षेत्र में सक्रिय जुए के अड्डे पर धावा बोला, जहाँ पाँच जुआरी जुए की बाज़ी लगा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में अब्दुल लतीफ खान (36), आबिंद कुरैशी (40), मुश्ताक मंसूरी (42), राजा कुरैशी (40) और रवि धनगर (मनासा निवासी) शामिल हैं।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने एक अन्य अड्डे पर दबिश दी और ताश की बाज़ी में डूबे तीन और लोगों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी माशूक खान (40, मनासा), शाहरूख खान (29, डुंगला, चित्तौड़) और मोहम्मद सलीम सैय्यद (36, पठारी मोहल्ला, नीमच) हैं।
दोनों ठिकानों से पुलिस ने कुल ₹11,000 की नकदी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि यह कार्रवाई जुए की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए की गई है और आगे भी ऐसे अड्डों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।