ताजासमाचार

मंदसौर: सीतामऊ रोड पर खड़ी कार में लगी आग, शॉर्ट सर्किट बना कारण

डेस्क न्यूज़ 09 October, 2025 अन्य

मंदसौर। शहर के सीतामऊ रोड स्थित अरनिया निजामुद्दीन क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना आज सुबह की है, जब मकान के पास खड़ी कार से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही नई आबादी थाना क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां एक झोपड़ी में पंचर बनाने का काम भी होता है। फिलहाल इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कार को नुकसान जरूर हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग द्वारा आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

Related Post