ताजासमाचार

90 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में दो और तस्कर नामजद, रतनगढ़ पुलिस ने कसा शिकंजा 

डेस्क न्यूज़ 07 October, 2025 अन्य

नीमच। मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान के अंतर्गत नीमच पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले के रतनगढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक गंभीर मामले में दो और तस्करों को नामजद करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप वाहन से 90 किलो डोडाचूरा जब्त किया था, जिसे आरोपी बनवारी विश्नोई द्वारा वाहन में छुपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। जब्ती के बाद से पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही थी।
प्रकरण की विवेचना के दौरान मादक पदार्थ तस्करी में शामिल दो अन्य तस्करों की पहचान हुई है। इनमें पहला आरोपी भुवानीराम उर्फ भोना उर्फ भोनीराम पिता गंगाराम चंदेल, जाति बंजारा, निवासी ग्राम बड़ी दतौली, तहसील मनासा, जिला नीमच शामिल है। दूसरा आरोपी बालकिशन पिता बीरबल विश्नोई, निवासी मदुरानियों की ढाणी चटाल नगर, ग्राम पंचायत चंदन नगर/चिकनी नाड़ी, थाना लोहावट, जिला फलोदी (राजस्थान) है। दोनों आरोपी वर्तमान में फरार हैं। पुलिस ने दोनों फरार तस्करों को भी इस प्रकरण में नामजद कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन प्रयास जारी हैं।

Related Post