ताजासमाचार

नीमच के मोकड़ी गांव से दर्दनाक हादसा – कुएं में डूबी मासूम, जिस बेटी के लिए आशीर्वाद मांगने गए थे माता-पिता, उसी की मौत....

यशवंत राठौर 07 October, 2025 अन्य

नीमच | जिले की मनासा तहसील के मोकड़ी गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गांव की 17 वर्षीय बिंदिया पिता राधेश्याम बंजारा की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि बिंदिया सुबह करीब 8 बजे घर से अपने खेत पर स्थित कुएं पर गाय छोड़ने गई थी, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी। जब परिवारजन उसे देखने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बिंदिया का शव कुएं में तैर रहा है। यह नजारा देखते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलते ही मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

मन्नत मांगने गए माता-पिता, पीछे टूटा दुखों का पहाड़--
बताया जा रहा है कि मृतका बिंदिया के माता-पिता राजस्थान के रामदेवरा मंदिर में उसके लिए मन्नत मांगने गए थे। लेकिन किसे पता था कि जिस बेटी के लिए वे आशीर्वाद मांग रहे हैं, वही बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही। जैसे ही यह खबर माता-पिता तक पहुंची, वे बेसुध हो गए और तत्काल गांव लौटने निकल पड़े।
गांव में मातम का माहौल है, हर किसी की आंखें नम हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिंदिया होनहार और हंसमुख स्वभाव की बच्ची थी। उसकी अचानक हुई मौत से पूरा गांव स्तब्ध है।

Related Post