डेस्क न्यूज़
03 October, 2025
अन्य
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी पथ संचलन के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान ड्रम बजा रहे स्वयंसेवक अंकित सिंह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य स्वयंसेवकों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंकित पूरी ऊर्जा के साथ ड्रम बजाते हुए मार्च कर रहे थे, तभी वह अचानक मुंह के बल गिर पड़े। गिरने के बाद लोगों ने उन्हें उठाने और होश में लाने की कोशिश की, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखती। तुरंत उन्हें पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई। हालांकि, असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
वीडियो और 'साइलेंट अटैक' के बढ़ते मामले: एक गंभीर चेतावनी
हाल के वर्षों में साइलेंट हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं, खासतौर पर युवाओं में। यह दिल का दौरा होता है जिसमें पारंपरिक लक्षण (जैसे सीने में तेज दर्द) नजर नहीं आते, जिससे व्यक्ति और आसपास के लोग गंभीरता को समझ नहीं पाते।