ताजासमाचार

नीमच में फटा ग्रेनेड, वर्दी पर लहू छलका, देश ने एक और बेटा खो दिया

डेस्क न्यूज़ 01 October, 2025

जोधपुर/नीमच | मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सीआरपीएफ ट्रेनिंग रेंज में हुए दर्दनाक ग्रेनेड विस्फोट हादसे ने राजस्थान के वीर सपूत को हमसे छीन लिया। सीआरपीएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रामनिवास चौधरी, जो जोधपुर जिले के भोपालगढ़ के हिरादेसर गांव के रहने वाले थे, ट्रेनिंग के दौरान घायल होने के बाद मंगलवार को दिल्ली एम्स में शहीद हो गए।

26 सितंबर की दोपहर नीमच में एक फील्ड फायरिंग एक्सरसाइज में सब-इंस्पेक्टर रामनिवास चौधरी के हाथ में ग्रेनेड फट गया, जिसमें ASI चौधरी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें फ़ौरन पहले उदयपुर फिर दिल्ली एम्स चिकित्सालय ले जाया गया पर देश का ये वीर सपूत जिंदगी की जंग हार गया।

ट्रेनिंग मैदान में गिरा एक जवान, लिख गया अमर इतिहास !

रामनिवास चौधरी न केवल एक जांबाज़ अफसर थे, बल्कि एक समर्पित पिता, पुत्र और पति भी। उनके पीछे उनके परिवार में —पत्नी, दो मासूम बच्चे और बूढ़े मां-बाप, जिनकी आंखें अब ताउम्र राह तकती रहेंगी। लेकिन उनकी शहादत सिर्फ एक दुखद हादसा नहीं, बल्कि वो गगनभेदी संदेश है कि —"देश पहले है!"

CRPF ने दी अंतिम सलामी, सोशल मीडिया पर गूंजा ‘अमर रहे रामनिवास'
दिल्ली स्थित मुख्यालय पर CRPF के DG कुलदीप सिंह और सीनियर अफसरों ने उन्हें कंधा देकर अंतिम विदाई दी। यूनिफॉर्म में खड़े जवानों की आंखें नम थीं... 
सोशल मीडिया पर CRPF का श्रद्धांजलि ट्वीट और शहीद के पार्थिव शरीर को सलाम करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं

हिरादेसर में मातम नहीं, अभिमान है – मेरा बेटा देश पर न्यौछावर हुआ

हिरादेसर गांव की गलियों में आज चूल्हे नहीं जले, लेकिन हर घर में एक ही बात गूंज रही है—“रामनिवास ने गांव का नाम इतिहास के पन्नो पर  लिख दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, शहीद के छोटे बेटे ने रुंधे गले से कहा, “पापा हमेशा कहते थे, देश पहले है।”

Related Post