ताजासमाचार

मजदूरी करने आया था नीमच, अचानक बिगड़ी तबीयत से मजदूर की मौत

न्यूज डेस्क 27 September, 2025 अन्य

नीमच | जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम चल्दु में सोयाबीन निकालने की मशीन के साथ मजदूरी करने आए एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश पिता ग्यारसीलाल धानका (50), निवासी शाहपुरा जिला जयपुर, मजदूरी के लिए नीमच जिले के ग्राम चल्दु आया था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन व साथियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल नीमच पहुँचाया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों सहित गाँव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Post