न्यूज डेस्क
27 September, 2025
अन्य
नीमच। केंट थाना क्षेत्र के मूलचंद मार्ग निवासी 61 वर्षीय जगदीश सोनकर पुत्र मांगरे लाल सोनकर की बीती रात सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना हर्कियाखाल और जीरन के बीच उस समय हुई जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जगदीश सोनकर अपनी बाइक से जीरन से नीमच लौट रहे थे। तभी हर्कियाखाल के पास सामने से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जीरन अस्पताल पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर नीमच के निजी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन रात करीब 10.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। केंट थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।