ताजासमाचार

हाॅस्पिटल में मासूमों को कुतर गए चूहे, नीमच में फव्वारा चौक पर लगाया चक्काजाम - आदिवासी संगठन ने किया विरोध

न्यूज डेस्क 25 September, 2025

नीमच। नीमच में जयस संगठन के बैनर तले जय जौहार के नारों के साथ आदिवासी युवा फव्वारा चौक पहुंचे और रास्ता बंद कर दिया। सूचना पर केंट पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे, स्थिति का जायजा लिया। इधर युवाओं ने पूरी सड़क को जाम कर दिया और इंदौर एमवाय अस्पताल डीन और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर स्वास्थ्य मंत्री से भी इस्तीफा माँगा जा रहा है। मामलें में प्रदर्शन कर रहे युवाओं से द वाॅचमैन पोस्ट ने चर्चा की जिसमें बताया गया कि इंदौर में आदिवासी समुदाय के दो बच्चों को अस्पताल में ही चूहों ने कुतर कर मौत के घाट दिया। इस मामले में प्रबंधन द्वारा लीपापोती की गई और मामलें को दबाने का प्रयास किया गया। हम चाहते हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। जिम्मेदारों को सजा मिले। हमारे संगठन ने इंदौर में और हमने नीमच में चक्काजाम किया है। जब तक न्याय नही मिलता यह धरना जारी रहेगा। 

Related Post