ताजासमाचार

कॉलोनी की दीवार तोड़ने के प्रयासों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग,रहवासियों ने सोपा ज्ञापन

डेस्क न्यूज़ 23 September, 2025 अन्य

नीमच | बालाजी एन्क्लेव कॉलोनी बघाना के समस्त रहवासियों ने मंगलवार को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन प्रतिनिधि को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी के समीपवर्ती निवासी राजू पटेल द्वारा कॉलोनी की चारदीवारी तोड़कर कृषि भूमि तक पहुँच बनाने के अनैतिक प्रयास किए जा रहे हैं । इस संबंध में वे उपविभागीय अधिकारी, नीमच के समक्ष आवेदन भी प्रस्तुत कर चुके हैं, जबकि उनके पास पहले से ही वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है। रहवासियों ने कहा कि यदि दीवार में रास्ता बनाया जाता है तो कॉलोनी की सुरक्षा व निजता प्रभावित होगी। बाहरी व्यक्तियों का अनियंत्रित आवागमन बढ़ने से चोरी, दुर्घटना व सामाजिक अस्थिरता जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही, कॉलोनी में रहने वाले बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराएगा।रहवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि राजू पटेल को कॉलोनी की दीवार तोड़ने या अनधिकृत मार्ग बनाने से रोका जाए। साथ ही, उनके द्वारा की जाने वाली किसी भी अवैध गतिविधि पर थाना/पुलिस स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। रहवासियों ने अपेक्षा व्यक्त की कि शीघ्र हस्तक्षेप कर कॉलोनी की सुरक्षा और शांति को बनाए रखा जाएगा।

Related Post