ताजासमाचार

सड़क हादसे में सरपंच की दर्दनाक मौत, क्षतिग्रस्त पुलिया बनी वज़ह !

डेस्क न्यूज़ 22 September, 2025 अन्य

नीमच। जावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरवानिया महाराज चौकी के ग्राम बराड़ा के सरपंच की रविवार रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया है कि यह हादसा एक क्षतिग्रस्त पुलिया से मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर नीचे गिर जाने से हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, बराड़ा ग्राम के 65 वर्षीय सरपंच यशवंत सिंह पिता प्यार सिंह रविवार रात करीब 8 बजे देपालपुरा और बराड़ा के बीच स्थित एक पुलिया से मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त थी और वहाँ रेलिंग नहीं थी, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के कुछ समय बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें पानी में गिरा हुआ देखा। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने सरपंच को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से तत्काल नीमच जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है।

Related Post