ताजासमाचार

नीमच मेडिकल कॉलेज में सेवा पखवाड़ा के तहत पौधारोपण और सफाई अभियान

डेस्क न्यूज़ 20 September, 2025 अन्य

नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को वीरेन्द्र कुमार सकलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पौधारोपण एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में एमबीबीएस 2024 बैच के इंटर्न छात्रों ने अग्रणी भूमिका निभाई, वहीं प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं, संपूर्ण फैकल्टी, स्टाफ और अन्य विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने परिसर की स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने में योगदान दिया।
गौरतलब है कि सेवा पखवाड़ा हर वर्ष 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाता है, जिसके अंतर्गत विभिन्न सामाजिक, स्वच्छता और जनहितकारी गतिविधियां संचालित होती हैं।
कार्यक्रम में कॉलेज के डीन, सांस्कृतिक समिति के सदस्य और सेवा पखवाड़ा के नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि परिसर को स्वच्छ और हरित बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Related Post