ताजासमाचार

इंदिरा नगर में पहली बार होगा दशहरा उत्सव,5 अक्टूबर को रावण दहन,तैयारियां शुरू

डेस्क न्यूज़ 19 September, 2025 प्रशासनिक

नीमच। शहर में दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार इंदिरा नगर के त्रिमूर्ति नगर स्थित खेल मैदान शीतला माता परिसर में पहली बार भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने बताया कि 5 अक्टूबर 2025 को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नई परंपरा की शुरुआत होगी।क्लब द्वारा गैस गोदाम के पास वाले खेल मैदान को इस आयोजन के लिए चयनित किया गया है। मैदान को आकर्षक बनाने के लिए लाइटिंग,पंडाल, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों ने स्थल का निरीक्षण कर अंतिम तैयारियों पर जोर दिया है।
रावण दहन से पूर्व मंचीय प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह उत्सव न केवल बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक होगा बल्कि समाज में आपसी सद्भाव और एकता का संदेश भी देगा।मॉर्निंग क्लब के सदस्य तन-मन-धन से जुटकर इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। शहरवासियों को उम्मीद है कि यह नया आयोजन आने वाले वर्षों में भी परंपरा बनकर इंदिरा नगर की पहचान बनेगा।

Related Post