ताजासमाचार

इंदिरा नगर में 5 अक्टूबर को भव्य रावण दहन, तैयारियाँ जोरों पर

डेस्क न्यूज़ 19 September, 2025 अन्य

नीमच | दशहरा के मौके पर इंदिरा नगर के त्रिमूर्ति नगर स्थित खेल मैदान (शीतला माता परिसर) में इस बार भी रावण दहन का भव्य आयोजन किया जाएगा। मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम 5 अक्टूबर को गैस गोदाम के पास मैदान में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ आयोजित होगा।
क्लब के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। लाइटिंग, पंडाल और पार्किंग जैसी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए विशेष आकर्षण और पारंपरिक रावण दहन शामिल रहेगा। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लें और दशहरा पर्व को यादगार बनाएं।

Related Post