ताजासमाचार

28 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कुकड़ेश्वर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

डेस्क न्यूज़ 18 September, 2025 अन्य

नीमच | पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत एक बड़ी कार्यवाही में कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में की गई।

घटना का विवरण:
दिनांक 16.09.2025 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर कुकड़ेश्वर पुलिस टीम ने तत्काल नाकाबंदी की। कुछ समय पश्चात दो मोटरसाइकिलें आती दिखाई दीं, जिन पर पीछे टाट के कट्टे बंधे हुए थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका और सवार व्यक्तियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
पहली मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 44 ME 0228) के चालक ने अपना नाम बंशीलाल उर्फ शंकर पिता किशन दायमा उम्र 38 वर्ष निवासी आमद, थाना कुकड़ेश्वर बताया। दूसरी मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 44 MH 4519) के चालक ने अपना नाम बहादुर उर्फ बादर पिता गंगाराम गोड उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम रगसपुरिया, थाना कुकड़ेश्वर बताया।

पुलिस द्वारा मौके पर ही दोनों वाहनों पर बंधे कट्टों की तलाशी ली गई, जिनमें कुल 28 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना कुकड़ेश्वर में अपराध क्रमांक 248/25 अंतर्गत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

जप्त सामग्री:
मोटरसाइकिल क्रमांक MP 44 ME 0228
मोटरसाइकिल क्रमांक MP 44 MH 4519
कुल 28 किलो डोडाचूरा (अनुमानित कीमत ₹1,60,000)

आरोपियों के नाम:
बंशीलाल उर्फ शंकर पिता किशन दायमा, उम्र 38 वर्ष, निवासी आमद थाना कुकडेश्वर
बहादुर उर्फ बादर पिता गंगाराम गोड, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम रगसपुरिया थाना कुकडेश्वर

सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर निरीक्षक भीमसिंह सिसोदिया एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी तत्परता और सतर्कता से यह महत्वपूर्ण गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगेगा और नशा मुक्त समाज की दिशा में एक मजबूत कदम सिद्ध होगा।

Related Post