डेस्क न्यूज़
13 September, 2025
अन्य
भोपाल। मध्यप्रदेश के लाखों बेरोज़गार युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में 7,500 से अधिक कांस्टेबल पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 13 सितंबर को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर देख सकते हैं।
15 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 तय की गई है। इसके बाद, 30 अक्टूबर से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
चयन प्रक्रिया में ये चरण होंगे शामिल
लिखित परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
दस्तावेज़ सत्यापन
चिकित्सा परीक्षण
खाकी का सपना होगा साकार
सरकार के इस कदम को न सिर्फ कानून व्यवस्था को मजबूत करने, बल्कि हज़ारों युवाओं को रोजगार देने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है। पुलिस विभाग में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की मांग उठ रही थी। अब इस भर्ती के ज़रिए लाखों युवाओं को खाकी पहनने का सुनहरा मौका मिलेगा।