डेस्क न्यूज़
12 September, 2025
अन्य
मनासा | 12 सितंबर को समूचे प्रदेश में सभी शासकीय स्कूलों में एक साथ उमंग उत्सव का कार्यक्रम मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुवात उमंग एंथम से की गई, उसके पश्चात कक्षा 9 वी की छात्र छात्राओं द्वारा " में और मेरा समाज" सत्र की गतिविधि में "में हु राजा" का प्रस्तुतिकरण किया गया, इसके पश्चात छात्र छात्राओं ने उमंग जीवन कौशल के ऊपर अनेकों उदबोधन प्रस्तुत किए, उसके बाद कक्षा 10 वी के छात्र छात्राओं ने उज्जवल चैंपियन गतिविधि में खुल जा सिम सिम गतिविधि पर प्रस्तुति दी।
उमंग कौशल शिक्षा का एक कार्यक्रम है जिसमें हाई स्कूल, हाई सैकंडरी स्कूल के बच्चों को दैनिक जीवन मे आने वाली विभिन्न समस्याओं और उतार चढ़ाव से कैसे लड़ा जाए और जीता जाए, उनका सामना कैसे किया जाए, समय आने पर उचित निर्णय लेना, समस्या का समाधान करना, तनाव का सामना करना, समानुभूति , सहानुभूति, स्व जागरूकता संवाद कौशल आदि दैनिक जीवन जीने के बारे में बच्चों को बताया गया, जिसका प्रत्येक मंगलवार को 9वी से 12वी तक का एक सत्र लिया जाता है जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उक्त जीवन कौशलों को बताया जाता है। इस अवसर में सभी शिक्षकों और अतिथियो ने अपने विचार व्यक्त किए।