डेस्क न्यूज़
11 September, 2025
राजनीति
नीमच। म.प्र. शासन की “मुख्यमंत्री स्कूटी योजना” अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सी.आर.पी.एफ. नीमच में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विरेन्द्र पाटीदार मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थी सुरेन्द्र राठौर एवं आरती नायक को स्कूटी स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि पाटीदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि पद का सम्मान एक निश्चित समय तक रहता है, किंतु योग्यता का सम्मान आजीवन मिलता है। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भोपाल स्थित कुशाभाउ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों के पालकगण,स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य ज्ञानवर्धन श्रीवास्तव ने दिया, संचालन श्रीमति कीर्ति उपाध्याय ने किया तथा आभार मोहनलाल वर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।