ताजासमाचार

लापरवाही के आरोपों मे सस्पेंड हुए मुकेश राठौर के समर्थन में उतरे ग्रामीण, बंजारा समाज के आरोपों पर जताई आपत्ति, निलंबन समाप्त करने की उठी मांग | मामला गुप्ता अस्पताल मे हुई सत्यनारायण बंजारा की मौत का...| 

डेस्क न्यूज़ 06 September, 2025 अन्य

नीमच। ग्राम पीपल्यारावजी के सैकड़ों ग्रामीणों आज शनिवार को स्वास्थ्यकर्मी मुकेश राठौर के समर्थन में बड़ी संख्या में एकजुट होकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने उनके निलंबन को अनुचित बताते हुए इसे मनगढ़ंत आरोपों का परिणाम करार दिया और तत्काल बहाली की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि मुकेश राठौर पिछले 25 वर्षों से गांव में ईमानदारी और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। गांव में होने वाले टीकाकरण, प्रसव, बुखार और अन्य प्राथमिक उपचार में वे हमेशा तत्पर रहते हैं। उनकी सेवाओं से न केवल पीपल्यारावली, बल्कि आसपास के ग्रामीण भी पूरी तरह संतुष्ट हैं। 
आपको बता दे कि गुप्ता नर्सिंग होम में एक मरीज के इलाज को लेकर बंजारा समाज के कुछ लोगों ने मुकेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाए थे और कार्यवाही की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर सिंगोली मुख्यालय अटैच कर दिया था।
ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से एकपक्षीय और दबाव में ली गई है। उनका मानना है कि यह फैसला कुछ लोगों के झूठे आरोपों और अवैध धरने के चलते लिया गया है 
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि डॉ. मुकेश राठौर का निलंबन तुरंत समाप्त किया जाए और उन्हें फिर से ग्राम पीपल्यारावली में पदस्थ किया जाए ताकि गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था दोबारा सुचारू रूप से चल सके।

Related Post