डेस्क न्यूज़
31 August, 2025
नीमच। नीमच कांग्रेस सेवा दल द्वारा रविवार 31 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे स्थानीय गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर नीमच जिला सेवादल कार्यकर्ता सम्मेलन व ध्वजारोहण आयोजित किया गया। जिसमे अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल सेकेट्री, मप्र सेवादल प्रदेश अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या के आरोप लगाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार और इलेक्शन कमीशन पर हमला किया। हालांकि सेवादल द्वारा तिरंगा मार्च भी निकाला जाना था लेकिन बारिश होने से इसे स्थगित कर दिया गया।इस अवसर पर सेवादल प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल सेक्रेटरी प्रताप नारायण मिश्र,सेवा दल जिला अध्य्क्ष गजेंद्र यादव कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि जिस तरह से आज हमारे देश में प्रजातंत्र के मूल्य की हत्या हो रही है,प्रजातंत्र खतरे में है। आजादी के पहले अंग्रेजों ने देश का दमन करने की कोशिश की आज इस इतिहास को दोहराया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी की तरफ से। प्रजातांत्रिक मूल्यों की हत्या करके किस तरह से वोट चोरी का कार्य किया जा रहा है। सत्ता है जाने का जो कारण बन रहा है वो डिक्टेटरशिप एवं ईवीएम पद्धति से वोट चोरी इस प्रजातंत्र के खिलाफ यह लोग जो मुहिम चला रहे हैं उसके लिए कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही कांग्रेस सेवा दल का प्रत्येक सिपाही के लिए प्रतिबद्ध है ना हम अंग्रेजों से डर रहे थे और ना इस पीढ़ी से डरेंगे जो देश को वापस कुठाराघात करने को तत्पर है भारतीय जनता पार्टी से लड़ेंगे। यह हमारा अभियान वोट चोरी के खिलाफ है।ऑल इंडिया कांग्रेस सेवा दल सेक्रेटरी प्रताप नारायण मिश्र ने बताया कि कांग्रेस से बदल नीमच द्वारा आयोजित सम्मेलन व तिरंगा मार्च के लिए हम यहां आए है। आज भारत मे संविधान खतरे में है, लोकतंत्र की जड़े हिलाई जा रही है। सत्ता पाने के लिए ऐसा कुचक्र आजादी के बाद आज तक कभी नही हुआ। वोटों की हेराफेरी करके सत्ता पाना यह मूल मुद्दा है। विपक्ष के नेता कांग्रेस के नेता राहुल गाँधीजी ने उठाया है किसान हो, मजदूर हो, युवा हो बुजुर्ग हो सभी एकजुट होकर इस आवाज को बुलंद कर रहे हैं। चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी की सरकार से यह प्रश्न पूछ रहे है किस तरह से आपने सत्ता के लोभ में संविधान की हत्या और लोकतंत्र की हत्या करके दुष्चक्र से कांग्रेस से बदल के प्रत्येक कार्यकर्ता इस आवाज को जनता की आवाज बनाकर संघर्ष करेंगे सत्याग्रह करेंगे जेल जाएंगे लेकिन लोकतंत्र की रक्षा के लिए सेवादल आगे रहेगा। इस दौरान कांग्रेस सेवादल द्वारा तिरंगा रैली भी निकल गई यह रैली गांधी भवन से प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई 40 नंबर चौराहे पर पहुंची जहां कांग्रेस सेवा दल द्वारा राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि नायब तहसीलदार को सोपा गया जिसमे 13 सूत्रीय मांगे शामिल थी।