डेस्क न्यूज़
30 August, 2025
अन्य
नीमच। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर स्थानीय स्टेडियम में आयोजित इंटर स्कूल हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी मुकुल जाय, प्राचार्य किशोर जैन, बाबूराम छैत्री, प्रियंका जौहरी एवं विशिष्ट अतिथि विक्रम सिंह भदौरिया (आर.आई) ने किया। अतिथियों ने ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर खेल शपथ दिलाई,प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में क्रिएटिव माइंड विजेता एवं चिल्ड्रन वेल एकेडमी उपविजेता रही। अंडर-14 बालक वर्ग में स्प्रिंगवुड स्कूल ने बाजी मारी जबकि चिल्ड्रन वेल एकेडमी उपविजेता बनी। अंडर-17 बालिका वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय विजेता रहा, वहीं सी.एम. राइस उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में कार्मेल कान्वेंट विजेता एवं क्रिएटिव माइंड उपविजेता रही।सीनियर वर्ग के फाइनल में गोदावत स्पोर्ट्स क्लब और यंग बॉयज के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, जिसके बाद पेनल्टी स्ट्रोक से परिणाम निकला। इसमें गोदावत स्पोर्ट्स क्लब ने 4-3 से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी एवं 2500 नगद पुरस्कार हासिल किया।इस अवसर पर जिला हॉकी संघ अध्यक्ष राजेश जैन ने विधायक दिलीप सिंह परिहार से नीमच में हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान की मांग रखी। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने भी खेल मैदानों के लिए भूमि आवंटन और भविष्य में और प्रस्ताव लाने की घोषणा की।मुख्य अतिथि विधायक परिहार ने कहा कि भोपाल से करोड़ों रुपये नीमच के विकास के लिए लाए गए हैं। उन्होंने खेल मंत्री विश्वास सारंग से शीघ्र ही हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने जिला हॉकी संघ को 21,000 देने की घोषणा की। साथ ही फीडर सेंटर एवं स्कूल हॉकी मैदान हेतु 2 लाख की राशि स्वीकृत की। उन्होंने आगे से "विधायक ट्रॉफी" हॉकी प्रतियोगिता नीमच में कराने की घोषणा भी की।कार्यक्रम में वसीम खान, मोहन राणावत, विक्की छाबड़ा, लोकेश चांगल, प्रमोद शर्मा, एरिक्का टोप्पो, मीनाक्षी चौहान, अफसर बानों सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व नागरिक उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।