ताजासमाचार

वोट अधिकार सत्याग्रह की तैयारियाँ तेज, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने किए ब्लॉक कांग्रेस प्रभारियों की नियुक्ति

डेस्क न्यूज़ 27 August, 2025 राजनीति

नीमच। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी के नेतृत्व में आगामी 1 सितंबर 2025 को नीमच में आयोजित होने जा रहे "वोट अधिकार सत्याग्रह" कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु कांग्रेस पार्टी ने तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इस दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नीमच जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण बाहेती ने ब्लॉक कांग्रेस प्रभारियों की नियुक्ति की है।

यह नियुक्तियाँ जिले के विभिन्न ब्लॉकों में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान को विस्तार देने और आगामी कार्यक्रम में ज़मीनी स्तर पर व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई हैं।

जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने बताया कि ये प्रभारी अपने-अपने ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं को संगठित करेंगे, आमजन से संवाद स्थापित करेंगे तथा 1 सितंबर को नीमच में होने वाले "वोट अधिकार सत्याग्रह" कार्यक्रम के लिए ज़ोरदार तैयारी करेंगे।

श्री बाहेती ने कहा, "यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण की दिशा में एक जनआंदोलन है। हर ब्लॉक प्रभारी इस अभियान का सशक्त प्रतिनिधि होगा।"

प्रभारियों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठनात्मक स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं।

Related Post