ताजासमाचार

तिरंगा यात्रा के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह सम्पन्न

डेस्क न्यूज़ 24 August, 2025 सामाजिक

नीमच। अखंड भारत और देशभक्ति की भावना को प्रबल बनाने के उद्देश्य से भरतपुर से प्रारंभ होकर पहलगाम तक निकली तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह रविवार को स्थानीय रोटरी क्लब भवन में आयोजित किया गया। यह यात्रा 13 अगस्त को भरतपुर से प्रारंभ होकर 16 अगस्त को पहलगाम पहुँची, जहाँ कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराकर आतंकवाद को करारा जवाब दिया।इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन मध्य प्रदेश के तत्वावधान में महिला एवं पुरुष संगठन के पदाधिकारियों ने यात्रा का नेतृत्व करने वाले वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य विनय जांगिड़ सहित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत व सम्मान किया। संगठन के जिला अध्यक्ष शंभूप्रसाद शर्मा ने बताया कि यह यात्रा देश में बढ़ते आतंकवाद के विरुद्ध युवाओं को जागरूक करने और अखंड भारत का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।गौरतलब है कि 16 अगस्त को यात्रा दल के करीब 150 से अधिक सदस्य पहलगाम पहुँचे और वहाँ तिरंगा फहराकर आतंकवादियों को संदेश दिया। यह यात्रा विशेष रूप से पहलगाम हत्याकाण्ड का विरोध और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई थी। विनय जांगिड़ ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा लगातार तीसरे वर्ष आयोजित की गई है। पूर्व में यह 120 किलोमीटर तक सीमित रही, किंतु इस बार इसका विस्तार कर पहलगाम तक ले जाया गया ताकि आतंकवाद की घटनाओं के विरोध के साथ-साथ युवाओं में देशप्रेम और राष्ट्रनिष्ठा की अलख जगाई जा सके।बतादे की विनय जांगीड़ सदस्य वन पर्यावरण जलवायु मंत्रालय भारत सरकार के नेतृत्व में पहलगाम में तिरंगा फहराकर आतंकवादियों को पहलगाम हत्याकाण्ड का करारा जवाब देकर अदम्य साहस का परिचय देते हुए इस यात्रा ने गिनीज वर्ल्ड बुक्स में नाम दर्ज कराया है।सम्मान समारोह में श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महामंत्री सुदर्शन विश्वकर्मा, मालवा प्रांत अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री दिनेश शर्मा, अरविंद मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं महिला संगठन की सदस्याएँ उपस्थित रहीं। सभी ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से आतंकवाद के विरुद्ध दिए गए साहसिक संदेश की सराहना की।

Related Post