ताजासमाचार

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार छलका मोरवन बांध, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर

डेस्क न्यूज़ 23 August, 2025 सामाजिक

नीमच । ज़िले के ग्रामीण अंचलों के लिए खुशख़बरी है। क्षेत्र का प्रमुख जलस्रोत मोरवन बांध आखिरकार आज सुबह पूरी तरह छलक गया। लगातार बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई तेज़ आवक के चलते बांध का जलस्तर तेज़ी से बढ़ा और शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बांध ओवरफ्लो हो गया।

इस साल मानसून की धीमी रफ्तार के कारण लंबे समय तक किसानों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ था। जुलाई के पहले पखवाड़े तक बांध का जलस्तर बेहद कम था, जिससे खरीफ फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। लेकिन अगस्त के दूसरे सप्ताह में हुई झमाझम बारिश से न सिर्फ सूखे की आशंका खत्म हुई, बल्कि जलस्रोतों में भी अच्छी आवक देखने को मिली।

Related Post