डेस्क न्यूज
12 August, 2025
सामाजिक
नीमच. नीलकंठ पूरा चौराहे से भादवामाता मार्ग के बीच जगह-जगह बांछड़ा बस्ती में हो रही वैश्यावृत्ति के खिलाफ आसपास के ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा. आरोप है की बाहरी क्षेत्रों से वाहन में सवार हो लोग यहाँ अय्याशी के लिए पहुँचते हैं जो आम रास्तों पर गंध मचाते हैं, यहाँ –वहां वाहन खड़े करते हैं, अन्य सभ्रांत महिलाओं पर भी फब्तियां कसते है और विरोध करने पर डेरे वाले भी उनका साथ देते हुए आम ग्रामीणों से झगड़े पर आमादा हो जाते हैं.
मंगलवार को ग्राम आक्या, तिन्क्याखेड़ी, भादवामाता, रायसिंहपूरा, झालरी, खेताखेड़ा, बोरखेडी पानेरी, जवासा और पिपलिया नाथावत के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर नारेबाजी की और विधायक, कलेक्टर और एसपी के नाम ज्ञापन सौंप कर वैश्यावृत्ति के अड्डो को धवस्त करने व गुंडागर्दी पर लगाम लगाने की मांग की.
ग्रामीणों का कहना है की दर्जनों गाँवों की सभ्रांत महिलाओ और बालिकाओं का इस रेड लाईट एरिया से गुजरना मुश्किल हो गया है. स्कुल जाती बालिकाएं हों, या परिवार के साथ गुजरती महिलायें या वाहनों से जा रहे आम ग्रामीण. इस रेड लाईट एरिया पर अय्याश व गुंडातत्वों की आवाजाही से परेशान हैं. आती जाती महिलाओं को गलत इशारे करना, फब्तियां कसना, बेतरतीब वाहन खड़े कर देना और राहगीरों के आपत्ती करने पर गाली गलौच व मारपीट करना यहाँ आम बात है.
बीते दिनों भी यहाँ उज्जैन इंदौर से अय्याशी करने आये कुछ युवकों से गाडी हटाने को लेकर विवाद हो गया था. स्थानीय लोगों ने एक जुटता से विरोध किया और अय्याश मेहमानों को उलटे पाँव लौटना पडा था. उस घटना में भी वाहनों में तोड़ फोड़ हुई थी और हिंसा की स्थिती बनी थी.
ऐसे में समस्त ग्रामवासियों ने तीन दिन के भीतर गुंडागर्दी और वैश्यावृत्ति के अड्डो को ध्वस्त करने की मांग की अन्यथा उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है.