ताजासमाचार

स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा- एनएफए पहुंची सेमीफाइनल में

डेस्क न्यूज़ 11 August, 2025 अन्य

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से दशहरा मैदान परआयोजित स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा के तहत 11 अगस्त को  स्पर्धा का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया! कशमकश भरे इस रोमांचक मैच में एनएफए  ने 2-1 से विजयी होकर सेमी फाइनल में  प्रवेश किया! मैच के अंतिम समय में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने मंच पर उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया व खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ खेल कर नीमच का नाम देश भर में रोशन करने का आव्हान किया।उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए अध्यक्ष रमेश थापा व शंकर रामवाणी  ने बताया कि  मैच में अतिथि के रूप में एडवोकेट स्नेह प्रकाश सोनी, समाजसेवी दर्शन सिंह गांधी, जाजू कॉलेज जन भागीदारी समिति अध्यक्ष विजय बाफना, पूर्व पार्षद शंकर बंसल, अजेय योद्धा के संपादक अजय चौधरी, वाल्मीकि महासभा जिला अध्यक्ष श्यामलाल घेँघट, प्रोफेसर नवीन चौहान, वाल्मीकि महासभा नगर अध्यक्ष  संदीप चौहान, प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक सरसवाल व अन्य पदाधिकारी ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कीया व खिलाड़ियों को संबोधित किया! अतिथियों का स्वागत सभापति नीरज अहीर, पार्षद श्री रामचंद्र धनगर , हुसैन कारपेंटर, डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा, अध्यक्ष रमेश थापा, अनिल सुराह,हरीश शर्मा,राकेश अहीर,शंकर रामवाणी,रवि दीवान आदि ने किया!मैच में निर्णायक के रूप में अब्दुल हमीद, रफीक हाशमी, राजेश निर्माण, विजेंद्र सिंह बेंस आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की! इस दौरान  डीएफए  के पदाधिकारी,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी नागरिक उपस्थित थे!कार्यक्रम का संचालन डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा एवं राजेश पप्पू मंगल ने किया!

Related Post