ताजासमाचार

अखिल विश्व गायत्री परिवार की कार्यकर्ता गोष्ठी का होगा आयोजन 

डेस्क न्यूज़ 31 July, 2025 सामाजिक

नीमच। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य स्तर पर जिला स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन रखा जा रहा है। जिसमें सभी कार्यकर्ता मिलकर समाज सेवा और आध्यात्मिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेगें। यह वृहद आयोजन सोमवार 04 अगस्त 2025 को गायत्री शक्ति पीठ नीमच में आयोजित किया जाएगा। 
गायत्री परिवार, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा स्थापित एक धार्मिक और सामाजिक संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य "विचार क्रांति" और "प्रज्ञा अभियान" के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। कार्यकर्ता गोष्ठी, गायत्री परिवार के सदस्यों को एक साथ आने, विचारों का आदान-प्रदान करने और संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने का अवसर प्रदान करती है।

Related Post