ताजासमाचार

अस्मि और जितिका बैंगलोर में फहराएंगी नीमच का परचम, 54वीं नेशनल तैराकी स्पर्धा में मिली जगह

डेस्क न्यूज़ 30 July, 2025

नीमच. 54वी केवी नेशनल तैराकी प्रतियोगिता बैंगलौर हेतु नीमच स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की दो खिलाडियों अस्मि दीपा मयंक कटारिया एवं जितिका विजय लक्ष्मी राजेन्द्र यादव ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर 54वी केवी नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई और  2 अगस्त से 6 अगस्त बैंगलौर हेतु आज रवाना हुए।

वाटर स्पोर्ट्स मेन्टर प्रभु मूलचंदानी और मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि केवी 01 की दोनो खिलाड़ी अंडर 14 बालिका वर्ग से अस्मि कटारिया 400 आईएम, 200 बैक स्ट्रोक तो अंडर 19 बालिका वर्ग से जितिका यादव 50 मी.,100 मी. एवं 200 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक में नीमच का दम दिखाएंगी। दोनो खिलाड़ीयों के अलावा 50 खिलाड़ी रोज सुबह-शाम 5 से 6 घंटे नीमच नगर पालिका पूल से कोचेस नीलेश घावरी, आयुष गौड़, सुधा सोलंकी, समीर सिंह जादोन, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर व शुभम स्वर्णकार द्वारा ट्रेनिंग ले रहे हैं और राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शहर और परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं ।

स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब व नगर पालिका पूल स्टाफ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया ।

Related Post