डेस्क न्यूज़
23 July, 2025
सामाजिक
नीमच। भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 जुलाई को नीमच में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्युत मंडल संभागीय कार्यालय परिसर स्थित श्रम कल्याण केंद्र में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ के नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दिलीपसिंह परिहार थे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अधीक्षण यंत्री जयपाल सिंह ठाकुर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख गोपाल जामलिया ने की।भारतीय मजदूर संघ, जिला नीमच के अध्यक्ष नितिन साहू, जिलामंत्री सुभाष कुमावत, जिला मीडिया प्रभारी एवं पेंशनर संघ के अध्यक्ष शंभुप्रसाद शर्मा, बिजली कर्मचारी महासंघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, क्षेत्रीय सचिव राजमल व्यास, कोषाध्यक्ष राजेश पोरवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 12 बजे श्रमिकों के संकल्प और त्याग को समर्पित भावनाओं के साथ हुआ। वक्ताओं ने संघ के इतिहास, श्रमिक हितों की रक्षा में योगदान और संगठन के मूल्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को भी साझा किया।समारोह में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, चतर सिंह गहलोत, राममल व्यास, राजेंद्र सेन, पारस पटवा एवं विद्युत मंडल के अधिकारी ओ.पी. सेन भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने हमेशा मजदूर हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी है और आगामी वर्षों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।