ताजासमाचार

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे "हर हर महादेव" के जयघोष

डेस्क न्यूज़ 15 July, 2025 सामाजिक

नीमच।श्रावण मास के पवित्र अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में पूरा शहर शिवमय हो उठा। सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के प्रमुख मंदिरों—कीलेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव और भागेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हर आयु वर्ग के श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया,कीलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित मनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर में सुबह 5 बजे मंगला आरती के साथ विशेष पूजा अर्चना का शुभारंभ हुआ। इसके बाद भक्तगण जल चढ़ाने लगे जो दोपहर तक जारी रहा। जलाभिषेक के उपरांत भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया और शाम 7 बजे महाआरती के साथ प्रसाद वितरण हुआ।शहर के सभी शिवालयों को विद्युत साज-सज्जा से आकर्षक रूप से सजाया गया है, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्यता का संचार हो रहा है। भक्तों की श्रद्धा और "हर हर महादेव" के गगनभेदी जयघोष ने शहर को भक्तिमय बना दिया।पुजारी ने बताया कि सावन का प्रत्येक सोमवार अत्यंत पुण्यदायक होता है। जो श्रद्धालु सच्चे मन से पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक करते हैं,उनकी सभी मनोकामनाएं भगवान शिव पूरी करते हैं। यही कारण है कि सावन में भोलेनाथ की विशेष आराधना का महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर शहर के भागेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया,इसी प्रकार भूतेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोले नाथ का फूलो से श्रंगार ओर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई किलेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोले नाथ का भांग ड्रायफूड एव फूलो से रेड हाउस बनाया गया,मंदिर को आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सजाया गया।

Related Post