ताजासमाचार

नपा कार्यालय में ई-केवाईसी शिविर निरंतर जारी, निशुल्क हो रही प्रक्रिया

डेस्क न्यूज़ 12 July, 2025 प्रशासनिक

नीमच। शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर क्षेत्र में निवासरत समस्त नागरिकों के लिए समग्र ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। इसी क्रम में नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के निर्देश तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में दिनांक 10 जुलाई से 12 जुलाई तक नपा कार्यालय परिसर में समग्र ई-केवाईसी शिविर आयोजित किया गया है, जो प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक संचालित हो रहा है। यह शिविर लगातार जारी है जहा नागरिकों को निशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा प्रदान की जा रही है नगर पालिका के समग्र ई-केवाईसी प्रभारी प्रवीण आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि समग्र ई-केवाईसी से वंचित नागरिकों के लिए यह शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविर में बायोमेट्रिक सत्यापन एवं आंखों के कॉर्निया द्वारा आधार वेरिफिकेशन के माध्यम से समग्र ई-केवाईसी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जहां एमपी ऑनलाइन सेंटरों पर ई-केवाईसी हेतु प्रति हितग्राही से 50 रु लिए जा रहे हैं, वहीं नगरपालिका द्वारा संचालित इस शिविर में यह कार्य पूर्णतः निशुल्क किया जा रहा है।आर्य ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी करवाएं, क्योंकि समग्र ई-केवाईसी नहीं होने की स्थिति में किसी भी शासकीय योजना या दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, बैंक खाता खुलवाना, पासपोर्ट बनवाना आदि में समस्या आ सकती है। यहां तक कि बिना ई-केवाईसी के शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करना भी संभव नहीं होगा।उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि समग्र ई-केवाईसी नहीं करवाने पर संबंधित हितग्राही का नाम समग्र पोर्टल से हटाया जा सकता है, जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगा। अतः सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित इस निशुल्क शिविर में पहुंचकर समय पर अपनी समग्र ई-केवाईसी अवश्य करवा लें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की शासकीय सुविधा से वंचित न रहना पड़े।वंचित लोगो लिए शिविर बढ़ाया जाएगा।

Related Post