ताजासमाचार

नीमच में निकला ताजियों का कारवां - या हुसैन की बुलंद हुई सदाएँ

डेस्क न्यूज 04 July, 2025 सामाजिक

 लेजम की धून पर हुआ मातम - जमकर दिखी करतबबाज़ीयां 

नीमच। हर साल की तरह इस साल ईस्लामिक नए साल के आगाज पर मुहर्रम का परंपरागत भव्य जुलूस शहर में देखने को मिला। एक तरफ आकर्षक ताजियों का कारवां तो दूसरी तरफ अखाड़ो का प्रदर्शन  शौर्य और श्रृद्धा की गाथा सुना रहा था।

इस अवसर पर प्रसिद्ध आजम उस्ताद अखाड़े के सदस्यों ने जोश, हुनर और आस्था से ओतप्रोत प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े। इसके बाद 7 और 8 मोहर्रम को मेहंदी के रूप में ताजियादारी के कार्यक्रम आयोजित हुए। इन आयोजनों में मुस्लिम समाज के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोग भी सहभागिता करते हैं, जिससे सामाजिक एकता की मिसाल देखने को मिलती है। मोहर्रम का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव 9 और 10 तारीख को होता है, जब भव्य अखाड़ा जुलूस शहरभर में निकाला जाता है।

आजम उस्ताद अखाड़े की अगुवाई में निकला मेहंदी का जुलूस बड़ी मंडी हुसैनी चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः हुसैनी चौक पर आकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान लेजम, बने-बनाटी, ढोल-नगाड़ों और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर युवाओं द्वारा दिखाए गए हैरतअंगेज करतबों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Related Post