न्यूज डेस्क
03 July, 2025
सामाजिक
नीमच। गणपति नगर में गणेशगार्डन के बगीचे को शरारती तत्वो ने नुकसान पहुंचाया है। गार्डन में मौजूद जीम मशीनो और गार्डन का मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसके बाद रहवासियो ने एकमत होकर नगरपालिका के बगीचा शाखा प्रभारी महावीर जैन को इसकी शिकायत की। जिसके बाद दुबारा गार्डन में लगी तमाम जीम मशीनो और मुख्य द्वार की मरम्मत करवाई गई। जहां नगरपालिका प्रबंधन कमेटी का आभार व्यक्त किया गया। ज्ञात हो की गणपति विकास समिति द्वारा जनसहयोग से इस गार्डन को तैयार करवाया है। इसके साथ ही विधायक दिलीपसिंह परिहार ने बगीचे की सुंदरता और उपयोगिता बढ़ाते हुए इसमें जीम मशीने लगवाई थी। गणपति विकास समिति ने यह निर्णय लिया कि अब गणेश गार्डन जीम सुबह व शाम निर्धारित समय पर खुलेगी और बंद होगी। गार्डन में लगी मशीनों और पौधो की सुरक्षा के लिये मुख्य गेट पर ताला लगाया गया है जो समयानुसार खुलेगा