ताजासमाचार

लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर स्थानीय चिकित्सकों का किया सम्मान, सहभोज का भी हुआ आयोजन 

यशवंत राठौर 02 July, 2025 सामाजिक

मनासा। नेशनल डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब मनासा द्वारा 1 जुलाई 2025 को होटल संजीवनी में चिकित्सकों का  सम्मान समारोह आयोजित किया गया, सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मनासा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर महेश मजेजी रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब मनासा के अध्यक्ष श्री विष्णु जी सोनी द्वारा की गई, लायंस क्लब मनासा के सचिव नेमीचंद पाटीदार एवं कोषाध्यक्ष प्रशांत शर्मा भी मंचासीन उपस्थित रहे।
 

सम्मान समारोह में 12 चिकित्सकों का सम्मान किया गया, डॉक्टर्स सम्मान लायंस क्लब के सभी सदस्यों द्वारा बारी बारी से किया गया,  जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर महेश मजेजी, डॉ आरके जोशी, डॉ सुरेश मजेजी, डॉ बी एल भायल, डॉ स्वप्निल वधवा, डॉ शैलेन्द्र पाटीदार, डॉ फुलेरा, डॉ संजय जाट एवं डॉ अर्जुन श्रीवास्तव रहे। मुख्य अतिथि श्री महेश मजेजी द्वारा नेत्रदान में कॉरनिया लेने, मनासा में ICU की सुविधा आदि के बारे में ध्यान आकर्षित किया, स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष लायन विष्णु जी सोनी द्वारा प्रस्तुत किया गया, समारोह क़ो डॉ आर के जोशी, डॉ संजय जाट, डॉ स्वप्निल वधवा, डॉ शैलेन्द्र पाटीदार द्वारा भी सम्बोधित किया गया,समारोह में लायंस क्लब मनासा के लॉ प्रधुम्नजी मारु, अशोकजी मालपानी, रमेश जी मुंदडा, दिनेशजी झंवर, महेशजी राठी, प्रकाशजी झंवर, यशवंतजी सोनी, एम के डे, मंगेशजी संघई,अनुपजी व्यास, श्यामजी सोनी, ललितजी मुंदडा, गिरीशजी भट्ट, के सी कमरिया,  गगनजी चौधरी, अंकितजी सारड़ा, नितिन जी जैन, अरुण जी बसेर, दीपक जी बसेर, अजय जी शर्मा, डॉ बी एल भायल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लॉ दीपकजी बसेर का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया।


आभार प्रदर्शन क्लब सचिव लायन नेमीचंद पाटीदार द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम उपस्थित डॉक्टर्स एवं लायंस क्लब के सदस्यों का सपरिवार सहभोज उपरांत 

Related Post