ताजासमाचार

एसडीएम कोरोना पॉजिटिव, क्वारेंटाइन किया गया

डेस्क न्यूज 12 June, 2025 अन्य

झालावाड़। जिले में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। झालावाड़ एसडीएम अभिषेक चारण कोरोना पॉजिटिव है। बुधवार शाम को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उनको क्वारेंटाइन कर दिया गया है। यह जिले का पहला पॉजिटिव केस है।

सीएमएचओ डॉ.साजिद खान ने बताया कि एसडीएम चारण को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम और खांसी था, इस पर बुधवार सबुह उनका कोरोना सैंपल लिया गया । देर शाम को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उनको घर पर ही क्वारेंटाइन कर दिया गया है। गुरुवार को उनके परिवार के सदस्यों का भी सैंपल करवाया जाएगा।

 

Related Post