ताजासमाचार

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पखवाड़ा : आज मनासा में होगा भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन

डेस्क न्यूज़ 05 July, 2026 अन्य

नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे "स्मरण पखवाड़ा" के तहत आज (5 जुलाई) मनासा में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन सुबह 11 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में होगा, जिसमें जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान सहित जनपद एवं नगरपालिका के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य, बूथ टोली, सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा जिले के समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, संगठन की कार्ययोजना, अंत्योदय के सिद्धांत तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर चर्चा होगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने का आह्वान किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related Post