ताजासमाचार

अस्पतालों में सुरक्षा पर प्रशासन सख्त ! एसडीएम पराग जैन का ज्ञानोदय हॉस्पिटल में औचक निरीक्षण, फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

डेस्क न्यूज़ 04 June, 2026 अन्य

नीमच। मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसडीएम पराग जैन ने गुरुवार को तहसीलदार संजय मालवीय के साथ ज्ञानोदय हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं, आपातकालीन सुविधाओं और सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया गया।

एसडीएम ने अस्पताल में लगाए गए फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट, स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म सिस्टम और आपातकालीन निकास द्वारों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल स्टाफ से आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं और अग्निशमन उपकरणों के संचालन संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध बेड, आईसीयू, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम, जनरेटर बैकअप और स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी सुरक्षा उपकरण हर समय चालू और उपयोग योग्य स्थिति में रहें तथा कर्मचारियों को नियमित रूप से मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाए।

एसडीएम पराग जैन ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही मरीजों की जान के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने फायर एनओसी के समय पर नवीनीकरण और नियमित सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित स्टाफ मौजूद रहा।

Related Post