डेस्क न्यूज़
04 June, 2026
अन्य
नीमच। मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला का 4 एवं 5 जून को नीमच जिले का दौरा प्रस्तावित है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री शुक्ला 4 जून गुरुवार को प्रातः 10 बजे पशुपतिनाथ मंदिर से सिंगोली के लिए रवाना होंगे, जहां दोपहर 12 बजे सोलर परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे नीमच पहुंचकर कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित श्रीराम कथा में शामिल होंगे। शाम 5 बजे हिंगलाजगढ़ के लिए प्रस्थान कर रात्रि विश्राम करेंगे।
5 जून शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री हिंगलाजगढ़ से रामपुरा-खिमला के लिए रवाना होंगे और सुबह 11:30 बजे पहुंचकर ग्रीनको पम्प हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे गांधीसागर सर्किट हाउस पहुंचेंगे।