ताजासमाचार

लोकमाता अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती पर सांदीपनि विध्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित

न्यूज डेस्क 31 May, 2025 सामाजिक

नीमच। लोकमाता देवी अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती वर्ष के समापन अवसर पर स्थानीय सांदीपनि उमावि नीमच कैंट में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने 300 वर्ष पूर्व नारी शक्ति की मिसाल प्रस्तुत की थी और आज भी उनके आदर्श सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में विधायक  परिहार ने छात्राओं को अहिल्याबाई के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सभी को व्यसन मुक्ति की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम नोडल अधिकारी व जिला पंचायत के सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। समारोह में अप्रैल माह में आयोजित निबंध, भाषण, वाद-विवाद व पोस्टर प्रतियोगिताओं के जिला स्तर के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक परिहार, नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, सीईओ अमन वैष्णव, मुख्य वक्ता व अतिथी प्रो.बिना चौधरी व जिला शिक्षा अधिकारी एस.एम.मांगरिया ने किया। प्रो.चौधरी ने अहिल्याबाई को दूरदृष्टि वाली, न्यायप्रिय व शिवभक्त शासिका बताया। नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

सांदीपनि विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। संचालन शिक्षिका मंजुला धीर एवं आभार प्राचार्य के.एस. जैन ने व्यक्त किया।

Related Post