ताजासमाचार

नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने खुद भरा ऑनलाइन जनगणना फॉर्म, नागरिकों से डिजिटल भागीदारी की अपील

डेस्क न्यूज 17 April, 2026 प्रशासनिक

नीमच। जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल और आसान बनाने की दिशा में एक पहल करते हुए नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को स्वयं स्व-गणना पोर्टल पर अपना जनगणना फॉर्म भरकर उदाहरण प्रस्तुत किया।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अब नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्व-गणना की यह सुविधा प्रक्रिया को तेज, सटीक और पारदर्शी बनाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर जानकारी भरने के बाद जनगणना प्रगणक केवल डेटा सत्यापन के लिए ही घर आएंगे, जिससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया सरल बनेगी।
कलेक्टर ने सभी शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस डिजिटल पहल का अधिक से अधिक उपयोग करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि जिले में जनगणना कार्य सुचारू और प्रभावी रूप से संपन्न हो सके।

Related Post